इटखोरी: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
Itkhori, Chatra | Apr 27, 2026 चतरा: उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। खेल मैदान तक पहुंच पथ की समस्या पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।