बक्सर: जिलेभर में बैंकों तथा पेट्रोल पंपों की हुई सघन जांच
Buxar, Buxar | Mar 28, 2024 जिलेभर में विभिन्न बैंकों तथा पेट्रोल पंपों की सघन जांच की गई. पुलिस ने बैंक के ग्राहकों से बातचीत की और उन्हें कहा कि रुपयों की निकासी करने के दौरान ज्यादा सावधानी बरती जाए. आवश्यकता हो तो पुलिस की भी मदद ली जा सकती है. साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को नियमित रूप से सीसीटीवी कैमरे की देखरेख करते रहने का भी निर्देश दिया.