बक्सर: इलाज के दौरान विवाहिता की मौत चिकित्सक की लापरवाही नहीं : सुरेश चंद्र सिन्हा, सिविल सर्जन
Buxar, Buxar | Mar 28, 2024 सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को नया बाज़ार निवासी ऋचा देवी नामक एक 22 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई. परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर सड़क जाम कर दिया लेकिन बाद में सिविल सर्जन डॉक्टर सुरेश चंद्र सिन्हा ने कहा है कि चिकित्सक ने कोई लापरवाही नहीं बरती बल्कि इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई.