बक्सर: कुशलपुर गांव के समीप एक बुजुर्ग को बचाने के क्रम में एक बाइक सवार चोटिल, इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए परिजन
Buxar, Buxar | Mar 29, 2024 कुशलपुर गांव के समीप एक बुजुर्ग को बचाने के क्रम में एक बाइक सवार चोटिल हो गया। घटना में बुजुर्ग तो बच गया लेकिन बाइक सवार को गंभीर चोटें आई। मिली जानकारी के अनुसार पांडेयपट्टी निवासी दीपक दुबे गोलंबर और जासो के रास्ते परसियाँ जा रहा था तभी वह जैसे ही कुशलपुर के समीप पहुंचा तो अनियंत्रित होकर गिर गया।