बक्सर: नेहरूनगर पहुंचे व्यक्ति की बाइक चोरी, थाने में आवेदन देकर दर्ज कराई शिकायत, सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
Buxar, Buxar | Mar 29, 2024 बक्सर मे नेहरुनगर मोहल्ले से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई है। इस मामले में धनसोई के डिलिया टोला निवासी संजय चौधरी ने नगर थाना को आवेदन देते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई है। आवेदक के अनुसार वे किसी काम से नेहरुनगर निवासी एक व्यक्ति के यहां बाहर अपनी बाइक खड़ी कर गए थे। थोड़ी ही देर बाद बाहर आए तो इतनी ही देर में उनकी बाइक वहां से चोरी हो गई थी।