भीमपुर: कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने किया भीमपुर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, स्वास्थ्य संस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
Bhimpur, Betul | Apr 15, 2026 जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आज भीमपुर पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी कक्ष की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक उपचार एवं औषधियों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना एवं सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों के उपचार के लिए आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें।