शेखपुरा: इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में कुल 113 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित नकल के आरोप में कोई निष्कासित नहीं
शेखपुरा जिले के 13 परीक्षा केदो पर चल रहे इंटरमीडिएट की परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में कुल 113 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकल के आरोप में कोई भी परीक्षा केंद्र से किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया। शांतिपूर्ण माहौल में तीसरे दिन की परीक्षा समाप्त हो गई। जहां फिजिक्स और भूगोल की परीक्षा आयोजित हुई।