गुमला: सरहुल से लौट रही 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
Gumla, Gumla | Apr 12, 2026 जिले के गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटो इलाके के ग्राम किता में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 11 अप्रैल की सुबह की बताई जा रही है। जबकि इसकी सूचना पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे मिली। पीड़िता सरहुल पर्व मनाने के बाद अहले सुबह करीब 4 बजे अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।