टीकमगढ़: धजरई: टीकमगढ़ में साकेत महोत्सव: भगवान श्री कृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालु: महाराज ने भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया
टीकमगढ़ के हनुमान मंदिर धजरई में चल रहे सात दिवसीय साकेत महोत्सव में आज दिन बुधवार को शाम 6 वजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर निर्मोही अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत मदन मोहनदास महाराज ने कथा सुनाते हुए भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया, जिस पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।