गुन्नौर: गांव रुस्तमपुर पीपलवाला में अज्ञात कारणों से 10 बीघा गेहूं के खेत में लगी आग
धनारी थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलवाला निवासी साबिर और पप्पू के 10 बीघा गेहूं के खेत में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटे उठती देख ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते आग गांव के किनारे तक पहुंच गई।