सिराथू: कन्थुवा और अम्बाई में अवैध आरामशीन को वन विभाग ने जेसीबी मशीन से खुदवाया
सिराथू वन रेंज के कन्थुवा और अम्बाई गाँव से वन विभाग को सूचना मिली कि अवैध आरामशीन संचालित हो रही है।वन विभाग की टीम जेसीबी मशीन लेकर पहुंची और आरा मशीन के कागजात नहीं होने पर चक्का खुदवा कर निकाल दिया है।सिराथू वन रेंजर निखिलेश चौरसिया की कार्रवाई से अवैध लकड़ी के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।रेंजर ने बताया कि अभी कई जगह कार्रवाई की जाएगी।