कोडरमा: झुमरीतिलैया: देवी मंडप बंगाली मुहल्ला में 9 महीने की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवी मंडप रोड में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर शनिवार को 4 बजे आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय शिवानी कुमारी पति सोनू कुमार के रूप में की गई है। घटना को लेकर मृतका के पड़ोस में रहने वाले सपन कुमार ने बताया कि उन्हें शिवानी के घर से रोने की आवाज सुनाई दी। जिसके पश्चात ये उक्त मकान में गए।