पलिया: संपूर्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं लोग, वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी जिले मे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। तो कई लोगों की मौत हो जाती है।वही एक वीडियो आज मंगलवार को दोपहर करीब 2:30 बजे वायरल हुआ है। संपूर्णा नगर कोतवाली क्षेत्र मे ट्रक की छत के ऊपर बैठकर लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे है। जिसका रहगिरो ने वीडियो बना कर किया वायरल।