जमुई: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 26 लोगों को मिला खोया हुआ मोबाइल, SP ने CEIR पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की
Jamui, Jamui | Jul 18, 2026 ऑपरेशन मुस्कान के तहत जमुई पुलिस ने खोए हुए 26 मोबाइल फोन को बरामद कर शनिवार की दोपहर 1:30 बजे उनके मालिकों को लौटा दिए। एसपी विश्वजीत दयाल की निगरानी में साइबर थाना की पुलिस ने बारी- बारी से सभी मोबाइल को संबंधित मालिकों को दिया। मोबाइल लेने के बाद सभी के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे और जमुई पुलिस के कार्यो की सराहना की।