अशोक नगर: अशोकनगर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 19 जून को मास्टर वॉलिंटियर्स को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
अशोकनगर में नशामुक्त भारत अभियान को मजबूत करने के लिए 19 जून को जिला स्तर पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण तुलसी सरोवर पार्क के पास स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मास्टर वॉलिंटियर्स को नशामुक्ति जन-जागरूकता का प्रशिक्षण दिया जाएगा।