गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, शव सदर अस्पताल में रखा गया
नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी महबूब आलम (26 वर्ष), पिता मो. मुस्तफा की सड़क हादसे में मौत हो गई।बुधवार सुबह 6 बजे शव को सदर अस्पताल, गिरिडीह में रखा गया था। परिजनों ने बताया महबूब कार मैकेनिक का काम करता था। वह अपने एक साथी के साथ फोर व्हीलर बनाने के लिए गया हुआ था।