कासगंज में बाढ़ ने रोकी राह तो बहनों ने नाव को बनाया सहारा, राखी बांधने भाइयों के घर पहुंचीं
बाल प्रभावित कई गांवों में सड़कें पानी में डूबीं, कट गईं पुलिया, नाव से हो रहा आवागमन
आज शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधने और उसकी लंबी उम्र की कामना करने की बहनों की चाहत को कासगंज जनपद में गंगा की विकराल बाढ़ भी नहीं रोक सकी। वहीं पटियाली तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में रास्ते पूरी तरह जलमग्न होने के बावजूद बहनें जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे अपने मायके पहुंचीं। उफनती नदी और अनिश्चितता के बीच नाव पर सफर करती बहनों का यह समर्पण भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास की एक जीवंत तस्वीर पेश करता नजर आया।
#mulaqaat #kasganj #etahkasganj #etahnews #upnews
Etah, Etah | Aug 28, 2026