चैनपुर: गढवा में अनियंत्रित ट्रैक्टर से चैनपुर के मजदूर की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गढवा के रमकंडा थाना क्षेत्र के मूड़कुड़ में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में चैनपुर थाना क्षेत्र के बेड़मा गांव निवासी 40 वर्षीय अलामुद्दीन अंसारी की मौत हो गई। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक के पांच बच्चे हैं।