बक्सर: गोपालपुर गांव में हार्वेस्टर घुसाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Buxar, Buxar | Dec 6, 2024 जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के गोपालपुर में 2 पक्षों के मारपीट में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को पहले इटाढी सीएचसी उसके बाद बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। दोपहर 1 बजे सदर अस्पताल में भर्ती घायलों द्वारा बताया गया की उनके ऊपर लाठी , डंडा,तलवार और गडंसा से हमला किया गया है।