खड़गपुर: सिंहपुर स्थित सामुदायिक भवन खड़गपुर में नगर भाजपा और दक्षिणी मंडल की ओर से कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित
हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के सिंहपुर स्थित सामुदायिक भवन में नगर भाजपा और दक्षिणी मंडल की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रजनीश झा ने किया जबकि संचालन दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष राघव प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर मंडल प्रभारी बीना देवी एवं तारापुर विधानसभा संयोजक संभु केसरी उपस्थित थे।