अंतरराज्यीय सायबर ठग गिरोह का पर्दाफाश: मोबाइल अपडेट के बहाने खाते किए खाली, 3 गिरफ्तार 📱🚔
पुलिस ने मोबाइल अपडेट करने का झांसा देकर लोगों के बैंक खाते खाली करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय सायबर ठग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सायबर ठगी से प्राप्त रुपयों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान और नाम बदलकर शहर के चार अलग-अलग गोल्ड शोरूम से सोना (जेवरात) खरीद चुका है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके और ठगी के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके।
#CyberCrime #CyberFraud #CrimeNews #MPPolice #CyberSecurity