कसिया: सपही बरवा में किशोर को बगीचे में ले जाकर मारने का आरोप, टूटा जबड़ा जिला अस्पताल रेफर
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सपही बरवा में किशोर को घर से बुलाकर बगीचे में ले जाकर मारपीट कर अधमरा करने का आरोप है। घायल विकास गुप्ता पुत्र मंटू गुप्ता उम्र 16 वर्ष के भाई ने बताया कि कुछ लोग मेरे भाई को घर से बगीचे में बुलाकर ले गये। और मारपीट कर अधमरा कर दिये। तमकुही सीएचसी के चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति में घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।