कसिया: कसया पुलिस ने धोखाधड़ी आदि के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को कूट रचित दस्तावेज के साथ किया गिरफ्तार
कसया पुलिस ने धोखाधड़ी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कसया थाने में धोखाधड़ी के दर्ज मामले में अभियुक्त हाफिज पुत्र नकछेद निवासी धुरिया टोला मोतीपुर मुखबिर की सूचना पर कसया के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त हाफिज को गिरफ्तार कर उसके पास से कूटरचित दस्तावेज फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड व जमीन की खतौनी बरामद की।