ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, किसान पर हमला, हवाई फायरिंग और ट्रैक्टर से दीवार तोड़ी
ग्वालियर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: किसान पर पाइप-सरियों से हमला, हवाई फायरिंग के बाद दीवार पर चढ़ाया ट्रैक्टर ग्वालियर जिले के उटीला थाना क्षेत्र के टिहोली गांव में जमीन विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। दोपहर करीब 1:30 बजे चार से पांच बदमाशों ने एक किसान पर अचानक हमला कर दिया।