दिल्ली कैंटोनमेंट: मायापुरी क्षेत्र में दिनदहाड़े की गई एक शख़्स की हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत में व एक अन्य की तलाश जारी
मायापुरी के खजान बस्ती इलाके में एक शख्स की आज भरी दोपहर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राज कपूर के रूप में हुई है। मौके पर जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को बुलाया गया था। इस मामले में प्रहलाद को हिरासत में लिया गया है, और फरार बबलू की तलाश अभी जारी है।