फतुहा: सोनारु स्थित स्कूल का मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Fatwah, Patna | Apr 1, 2026 सोनारू स्थित एक स्कूल का मुख्य व उप पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन यादव व बब्बन यादव ने फीता काट कर उद्घाटन किया है। मौके पर सभी अतिथियों को स्कूल विद्यालय के कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार ने अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया है। मौके पर स्कूल के डायरेक्टर पूनम कुमारी,प्रिंसिपल जुली कुमारी,समाजसेवी शिशुपाल यादव,सुधीर यादव समेत दर्जनों गण्यमान्य लोग मौजूद रहे है।