बोध गया: मगध विश्वविद्यालय में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को सिखाया गया कचरा प्रबंधन
मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग और NSS के संयुक्त तत्वावधान में परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. वासुदेव प्रसाद के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में ‘सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट’ पर विशेष व्याख्यान दिया गया। छात्रों को सूखा-गीला कचरा अलग करने, जैविक-अजैविक निस्तारण और कम्पोस्ट बनाने के तरीके प्रायोगिक रूप से समझाए गए।