दतिया के गोराघटा थाना अंतर्गत हाइवे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और दो महिलाओं के बीच हुई बहस का एक वीडियो रविवार दोपहर 02 बजे ज़के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है, जो रविवार दोपहर सामने आया। वायरल वीडियो में महिलाएं पुलिस पर जबरन वसूली के आरोप लगाती हुई दिखाई और सुनाई दे रही हैं।