नदबई: नदबई अस्पताल में 3 घंटे में 700 पहुंची
ओपीडी, मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े, डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की दी सलाह
नदबई क्षेत्र में लगातार बनी उमस भरी गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। बढ़ते तापमान और उमस के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में साफ देखने को मिल रहा है, जहां सोमवार सुबह महज तीन घंटे के भीतर ओपीडी 700 के पार पहुंच गई।