नगर थानाधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि कस्बे के डीग चुंगी पास नशे के हालात में ट्रक चला रहे चालक ने एक रेहड़ी वाले को टक्कर मार दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को धारा 185 के अनुसार जप्त किया ।वही ट्रक चालक पर नशे के हालात में वाहन चलाने पर नियमानुसार कार्रवाई की।