सिरौली गौसपुर: राजकीय इंटर कॉलेज सिरौली गौसपुर में जनगणना कार्य के लिए दूसरे दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
राजकीय इंटर कॉलेज सिरौली गौसपुर में जनगणना कार्य के लिए दूसरे दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसडीएम अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेंद्र भूषण वर्मा ने प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार दिनेश पांडे राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार यादव घनश्याम बाबू बृजेश सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।