सागर नगर: नगर निगम के सामने खुले चैंबर दे रहे दुर्घटना को न्योता, निगम अधिकारी और जनप्रतिनिधि बेखबर
दरअसल नगर निगम कार्यालय स्मार्ट सिटी कार्यालय से भी सुंदर बनाया गया है लेकिन भीतरी सुंदरता से आम जनता को कोई लाभ नहीं है। शनिवार की दोपहर 3 बजे एक बुजुर्ग निगम कार्यालय के बाहर बने चैंबर में गिरते हुए बाल बाल बचा है। खुले चैंबर मौत के गड्ढे है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, सड़क के दोनों ओर एक एक चैंबर खुले पड़े है नगर निगम के अधिकारियों और...