सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 5 अक्टूबर को अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन का होगा लोकार्पण
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर में चिकित्सा सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप देने के तहत अत्याधुनिक सीटी स्कैन (160 स्लाइस) और एमआरआई (1.5 टेस्ला) मशीन का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रविवार दोपहर 12 बजे कॉलेज परिसर स्थित रेडियोलॉजी विभाग में किया गया है। मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत होंगे।