सागर नगर: सीआरएस, रोटरी क्लब और विचार संस्था के सदस्यों ने बस स्टैंड पर की सफाई, स्वच्छता और स्वदेशी अभियान रैली निकाली
CRS राइडर्स ने गुरुवार को सुबह 11 बजे सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन स्वच्छता और स्वदेशी अभियान के तहत बाइक रैली निकाली साथ ही रोटरी क्लब सागर, जेसीआई और विचार संस्था के सहयोग से सागर मुख्य बस स्टैंड की सफाई में सराहनीय योगदान दिया। पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चला जिसमें स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, युवा मैराथन, प्रदर्शनियां...