सागर नगर: सागर में 7 अक्टूबर को लगेगा नि:शुल्क दमा, खांसी और अस्थमा उपचार शिविर, 5 व 6 को होगा पंजीयन
श्वांस, दमा, खांसी और अस्थमा जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए नि:शुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन 7 अक्टूबर (मंगलवार, शरद पूर्णिमा) को श्री झूलेलाल सामुदायिक भवन, संत कंवरराम वार्ड में किया जाएगा। यह शिविर स्वामी प्रेमदास साहिब थल्हा दरबार द्वारा आयोजित किया जा रहा है।शिविर में विशेष प्रकार की जड़ी-बूटी से तैयार दवा चावल और दूध के हलवे के साथ दी जाएगी।