पूरनपुर: आवास सर्वे में घोटाले का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग की
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिमरिया (अजीतपुर बिल्हा) के कई गरीब परिवारों ने जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस के सर्वे में अनियमितता और रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पात्र होने के बावजूद उनके नाम आवास सूची से काट दिए गए, जबकि पक्के मकान वालों को सूची में शामिल कर लिया गया।