कटघोरा: कुसमुंडा के कुचेना में SECL द्वारा निर्मित ओवर ब्रिज बना तालाब, राहगीर परेशान
SECL द्वारा कुचेना में बनाया गया ओवर ब्रिज हल्की बारिश में ही जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि थोड़ी सी बारिश में भी पुल पर पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।कल हुई तेज बारिश के बाद ओवर ब्रिज पूरी तरह लबालब भर गया।