चांपा: जिले के सभी थानों में जब्त 63 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं नशीली टेबलेट को PIL कोटा डबरी चांपा भेजा गया
जांजगीर-चाम्पा जिले के सभी थानों से जब्त गांजा एवं नशीली टेबलेट जिसकी कीमत 63 लाख रुपए है, उसे कोटा डबरी के प्लांट में जलाकर नष्ट किया गया है. यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति जांजगीर चाम्पा के द्वारा किया गया. इस दौरान प्रभारी SP निवेदिता पाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे. पहले भी लाखों का मादक पदार्थ को नष्ट किया जा चुका है.