इकौना: इकौना के बेचू बाबा मोहल्ले में बंद घर से 2 लाख से अधिक की नकदी और जेवरात की चोरी, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
अज्ञात चोरों ने खाली बंद पड़े घर के पीछे दरवाज़े की कुंढ़ी तोड़कर सोमवार रात्रि घर में रक्खे सोने चांदी के जेवरात नकदी समेत करीब 2 लाख से ऊपर की चोरी कर फरार हो गये, बताया जा रहा की जिस दौरान चोरी हुई परिवार के लोग मेले में दुकान लगाकर रोजी रोजगार कर रहे थे। वही पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।