इकौना: खावा पोखर मोड़ के पास जाइलो और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर, चालक और परिचालक बाल-बाल बचे, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
नेशनल हाईवे 730 खावा पोखर के पास ट्रैक्टर ट्राली और जाइलो गाड़ी में टक्कर हो गई। वहीं हादसा इतना जबरदस्त था की दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।लेकिन गनीमत यह रही की दोनों वाहनों पर सवार चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा की जाइलो गाड़ी से पड़ोसी जनपद बलरामपुर के कुछ लोग सीताद्वार मेला देखने जा रहे थे।