महोबा: महोबा आरपीएफ ने अज्ञात व्यक्ति को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अचेत अवस्था में मिला
Mahoba, Mahoba | Jul 7, 2026 महोबा रेलवे सुरक्षा बल ने एक अज्ञात व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ के हेड कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह ने स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर एक में अचेत पड़े करीब 38 वर्षीय व्यक्ति को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इमरजेंसी में डॉक्टर की देखरेख में युवक का इलाज चल रहा है।अचेत अवस्था में होने के कारण युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।