गोरखपुर: गोरखपुर की दिव्या यादव ने 10वीं में 95.67% अंक के साथ जिला टॉपर बनीं, प्रिया और बिदिशा दूसरे नंबर पर
संस्कार इंटर कॉलेज रिथुआखोर खोर पाली की दिव्या यादव ने 95. 67% के साथ जिला टॉप किया है।वहीं दूसरे नंबर पर दीनानाथ यादव कॉलेज सिंघड़िया की प्रिया और अब्दुल कलाम मेमोरियल अकेडमी की बिदिशा ने 95% के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है।जबकि तीर्थराज चंद इंटर कॉलेज,बेलघाट के प्रथम चौधरी और रजनी व फूलमती देवी इंटर कॉलेज की रिंकी सिंह तीसरे स्थान पर रही।