नीमडीह: नीमडीह में करम डाली विसर्जन के बाद किसानों ने खेतों में गाड़े करम, साल व बेगुना की डालियां
नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के पितकी , लुपुंगडीह, बाना, चालियामा, झिमड़ी समेत विभिन्न गांव में बुधवार को करम डाली विसर्जन के बाद किसानों ने अपने-अपने धान के खेतों में करम, साल और बेगुना की डालियां गाड़कर पारंपरिक रस्म निभायी. ग्रामीण मान्यता के अनुसार, करम परब के बाद खेतों में इन पेड़ों की डालियां गाड़ने से धान की फसल को रोगों से बचाया जा सकता है. किसान इस परंपरा