भदोही: बड़ी बाग में मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत, आत्महत्या की जताई गई आशंका
भदोही-जंघई रेल मार्ग पर चौरी रोड स्थित बड़ी बाग मैदान के पास गुरुवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान आलमपुर निवासी अलाउद्दीन के रूप में हुई, जो अकेले रहते थे। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है।