जांजगीर: प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण
जांजगीर-चांपा के जिला जेल खोखरा का निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश जयदीप गर्ग, कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल, मुलाकात कक्ष, शौचालय, शिकायत पेटी और जेल की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।