सरधना: बहादुरपुर गांव में मासूम छात्र के स्कूल में बंद रहने के मामले में प्रधान अध्यापक और सहायक अध्यापक निलंबित, जांच शुरू
सरधना थाना एवं सरूरपुर ब्लाक के बहादरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में चार दिन पूर्व कक्षा पांच की छात्रा के कक्षा में बंद रह जाने के मामले में बीएसए आशा चौधरी ने मंगलवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक एवं एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी है। तीन अन्य अध्यापिकाओं को भी चेतावनी