पूरनपुर: शेरपुर रोड पेट्रोल पंप के पास बाइक से गिरकर युवक हुआ घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव लहा के रहने वाले अजय पाल पुत्र कधंई लाल ने बताया। कि वह बाइक से घर वापस जा रहा था। तभी अचानक सामने से आ रहे दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल बाइक चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।