पूरनपुर: रुरिया सलेमपुर गांव में उपलों में अजगर देख महिलाओं में मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा, वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव रुरिया सलेमपुर में उसे वक्त हड़कंप मच गया। जब एक अजगर को महिलाओं ने उपलों में देखा। बताया जा रहा है कि महिलाएं उपलों को सही कर रही थी। इस दौरान उनकी अजगर पर नजर पड़ गई। यह देख महिलाएं घवरा गई और मामले की सूचना अपने परिजनों को दी। ग्रामीणों ने अजगर की सूचना वन विभाग को देकर ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।