पूरनपुर: उदय करनपुर गांव के पास दो ट्रैकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव उदय करनपुर के पास में हाईवे पर दो ट्रैकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। जिसमें जनपद जयपुर के ढानी जातला कांट तहसील शाहपुरा के रहने वाले ट्रक चालक प्यारेलाल ने बताया की उसके ट्रक में दुसरे ट्रक ने टक्कर मार दी थी।