पूरनपुर: मुरदावाद में भाकपा माले की पांच सदस्य टीम को पुलिस ने संभल जाने से रोका, किया हाउस अरेस्ट
पूरनपुर भाकपा माले की केन्द्रीय कमेटी की सदस्य कामरेड कृष्णा अधिकारी ने रविवार को बताया कि उनकी पाँच सदस्य टीम जिसमें कृष्णा अधिकारी, अफरोज़ आलम, जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एन साई बालाजी के साथ संभल में हुई घटना के बाद मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहे थे। तभी पुलिस ने मुरादाबाद जिला प्रभारी रोहिताश राजपूत के घर पर सभी को हाउस अरेस्ट किया।